राष्ट्रीय
Trending

लाल रंग की बांधणी पगड़ी में नजर आए पीएम मोदी, 13वीं बार लाल किले से लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के लाल किले से लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लाल बांधणी (टाई-एंड-डाई) पगड़ी पहनी, जो राजस्थान और गुजरात की संस्कृति से खास तौर पर जुड़ी मानी जाती है।

प्रधानमंत्री ने लाल रंग की आकर्षक पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता और भूरे रंग की वेस्ट पहनी। उनके पहनावे में केसरिया, सफेद और हरे रंग के पॉकेट स्क्वायर भी शामिल थे, जो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को दर्शाते हैं।

क्या है बांधणी?

बांधणी राजस्थान की प्रसिद्ध टाई-एंड-डाई कपड़ा कला है। इसमें कपड़े के छोटे-छोटे हिस्सों को धागे से बांधकर अलग-अलग रंगों में रंगा जाता है। रंगाई के बाद जब धागे खोल दिए जाते हैं तो कपड़े पर खूबसूरत बिंदु और आकर्षक पैटर्न उभरकर सामने आते हैं। पारंपरिक बांधणी में लाल, पीला, हरा, नीला और केसरिया जैसे रंगों का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है।

बांधणी की चुनरी राजस्थान में महिलाओं के विवाह, तीज जैसे त्योहारों और अन्य शुभ अवसरों से गहराई से जुड़ी हुई है। वहीं, पारंपरिक राजस्थानी साफा पुरुषों के लिए गर्व, सम्मान और पहचान का प्रतीक माना जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों और अवसरों के अनुसार साफे के रंग और बांधने के तरीके बदलते हैं और इनका अपना सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व होता है।

शादियों या धार्मिक आयोजनों में किसी अतिथि को साफा पहनाना या भेंट करना सम्मान और आतिथ्य का प्रतीक भी माना जाता है।

पीएम मोदी की पगड़ियां बनीं खास पहचान

समय के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर पहनी जाने वाली अलग-अलग तरह की पगड़ियां लाल किले से उनके वार्षिक संबोधन की एक खास दृश्य पहचान बन गई हैं।

साल 2025 में प्रधानमंत्री ने केसरिया रंग की पगड़ी के साथ सफेद कुर्ता-चूड़ीदार, केसरिया बंदगला जैकेट और तिरंगे रंग का स्टोल पहना था।

Leave a Reply

Back to top button